कोल्ड स्टोर पर काम करके लौट रही महिला को 20 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे हाथरस रोड पर गांव बढ़ार चौराहा पर एक टेंपो ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो को पकड़ लिया है।
गांव बढ़ार निवासी 35 वर्षीय शबीना पत्नी राजा पास में रोज कोल्ड स्टोर पर मजदूर करने जाती थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे वह कोल्ड स्टोर से काम करके लौट रही थीं। जैसे ही उन्होंने बढ़ार चौराहा पार करने का प्रयास किया। तभी उन्हें एक टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।