कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव विधैपुर में रविवार की रात एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक महिला के पति ने कोतवाली सासनी में तहरीर दी है।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव विधैपुर निवासी सतीश चंद उर्फ रवीश पुत्र मेवाराम शर्मा ने कोतवाली सासनी में तहरीर देते हुए कहा कि रविवार की रात को उसकी पत्नी मीना को सांप ने डस लिया। वह इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। संवाद