सादाबाद मृतक उर्मिला देवी का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
सादाबाद-बहरदोई पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है।
राजेश कुमार पुत्र रामसेवक निवासी सलेमपुर ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि चार अगस्त को करीब 1:20 बजे उसकी मां उर्मिला देवी कूड़ा डालकर घर आ रही थी। रास्ते में गैस सिलिंडर ले जा रहे लोडर वाहन ने उसकी मां को टक्कर मार दी। उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने लोडर चालक को भागते समय दबोच लिया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद