फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 31 May 2024 04:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी कलावती (65) पत्नी श्याम सिंह 30 मई की सुबह कासगंज से मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से मुरसान अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित हतीसा पर पहुंची, तभी कलावती ट्रेन से गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन पटरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित हतीसा के निकट कासगंज से मथुरा जा रही ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी कलावती (65) पत्नी श्याम सिंह 30 मई की सुबह कासगंज से मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से मुरसान अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित हतीसा पर पहुंची, तभी कलावती ट्रेन से गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजन व मोहल्ले के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें