फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करसुआ में तीन दिन पहले एक महिला ने गृहक्लेश में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। वे महिला का शव अपने साथ कासगंज ले गए।
विज्ञापन

कासगंज के गांव कॉनर खेड़ा निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन पूनम उर्फ कविता की शादी करसुआ निवासी दीपक सिंह से की थी। दीपक का 2021 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। गांव के सभ्रांत लोगों और परिजनों ने दीपक के छोटे भाई विष्णु उर्फ कलुआ से पूनम की शादी करा दी। पूनम के पहले से ही तीन बच्चे थे। धीरेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही विष्णु और उसकी बहन दहेज के लिए पूनम को प्रताड़ित करने लगे। बीते सोमवार को विष्णु ने उनकी बहन को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। एसओ लोधा अंकित सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें