फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टावर वैगन की चपेट में आकर महिला की मौत

Thu, 23 Apr 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर बुधवार की दोपहर एक महिला ओएचई लाइन की मरम्मत करने वाली टावर वैगन की चपेट में आ गई। हादसा मेंडू रोड पर पुलिस लाइंस के सामने हुआ। महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। आरपीएफ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत कुमार ने बताया कि टावर वैगन मेंडू से हाथरस की ओर आ रही थी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें