फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन ही नसीब हुआ मासूम को मां का आंचल: प्रसव के 17 दिन बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 25 Sep 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सोमवार को अचानक से मां की तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्म के बाद मासूम को अपनी मां का आंचल बस 17 दिन ही नसीब हुआ। 17 दिन पहले मां ने बच्चे को जन्म दिया, पर अचानक तबियत खराब होती चली गई। मासूम को हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से मां विदा हो गई। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ निवासी जयवीर सिंह की 22 वर्षीय पत्नी अंजू की आठ सितंबर को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। परिजनों की मुताबिक तभी से उसकी हालत थोड़ी खराब चल रही थी। 

सोमवार को अचानक से अंजू की तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और रोने-बिलखने लगे। फिर शव लेकर अपने गांव चले गए। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें