फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम, हत्या का आरोप

Fri, 26 Apr 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष पहुंच गए। उन्होंने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
मृतक महिला राखी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा में 26 अप्रैल की सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। 

विज्ञापन


गांव महरारा में पंकज यादव की 24 वर्षीय पत्नी राखी की 26 अप्रैल तड़के अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की करीब छह साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो पुत्रियां हैं। इधर, उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष भी महरारा पहुंच गए। उन्होंने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। 

ग्रामीणों ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें से किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली में अभी तक इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मोबाइल पर महिला के मायके पक्ष वालों ने सूचना दी थी। इसी आधार पर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें