कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलरई में सोमवार की दोपहर को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी विजेंद्र की 35 वषीय पत्नी प्रीति का शव सोमवार की दोपहर को घर में फंदे से लटका मिला।
नीचे उतारने पर पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद