फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथरस में दर्दनाक हादसा, टेंपो का अचानक टूटा एक्सल, पलटने से महिला की मौत

Wed, 13 Nov 2024 02:57 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस

सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हादसा हो गया। पुरदिलनगर रोड पर एक्सल टूटने से टेम्पो पलट गया। जिसके नीचे दब कर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पुरदिलनगर रोड पर नहर के पास सिकंदराराऊ की तरफ आते टेम्पो का एक्सल टूटने से पहिया निकल गया। इससे टेंपो असंतुलित होकर साइड में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हसायन के गांव नगला उदईया निवासी महिला कैलाशी देवी पत्नी राजबहादुर 50 वर्ष अपने गांव से टेंपो में बैठकर सिकंदरा राव सामान खरीदने के लिए आ रही थी। उनके साथ उनकी 10 वर्षीय नातनी भी थी।

पुरदिलनगर से निकलने के बाद सिकंद्राराऊ की तरफ नहर के पास यकायक टेंपो का एक्सल टूटने से उसका पहिया निकल गया। टेंपो असंतुलित होकर साइड में पलटा। वहीं टेंपो के नीचे दबने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सिकंद्राराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें