फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सड़क हादसा: सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने रौंदा, मौत, फरार वाहन चालक की तलाश जारी

Thu, 24 Sep 2026 09:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका तारा देवी गांव मगटई की निवासी, बहन के घर साथिनी आई थीं। बुधवार रात बेटी के साथ सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा, चालक मौके से भागा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद के मुरसान में मथुरा-बरेली मार्ग पर साथिनी कट के पास सड़क पार कर रहीं तारा देवी (60) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजन के अनुसार गांव मगटई निवासी तारा देवी अपनी बहन के घर साथिनी आई थीं। बुधवार की रात वह अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर रही थीं तभी हादसे का शिकार हो गईं। वाहन चालक भाग निकला। हादसे के तत्काल बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस से घायल तारा देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें