फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गड्ढों में असंतुलित हुई बाइक से गिरी महिला, ट्रक से कुचल कर हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सड़क में गड्ढे होने कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे महिला गिर गईं। पीछे से आ रहे 12 टायरा ट्रक का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका अनेकश्री - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 1 दिसंबर देर रात थाना जलेसर के गांव बेरनी के निकट सड़क के गड्ढों में उलझकर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे पुत्र के साथ बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला पुत्र के साथ मायके से लौट रही थी।

विज्ञापन


गांव थरौरा निवासी 48 वर्षीय अनेकश्री पत्नी जमुनाप्रसाद यादव अपने बड़े पुत्र सुमित उर्फ भुल्ली के साथ अपने मायके सिकंदराराऊ के गांव नगल विजन से 1 दिसंबर देर रात को मोटरसाइकिल पर बैठकर घर लौट रही थीं। सड़क में गड्ढे होने कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह गिर गईं। पीछे से आ रहे 12 टायरा ट्रक का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। 

थोड़ी देर बाद ही जलेसर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनेकश्री ने अपने पीछे पति के अलावा दो पुत्रों को बिलखते छोड़ा है। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार की दोपहर गांव थरौरा में शव आने पर करुण-क्रंदन मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के घर काफी भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।हर थानों से सम्पर्क किया जाएगा। साथ ही हत्या की घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटे व सर्विलांस टीम की मदद ली जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें