फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूज पर मायके जाने से मना करने पर महिला ने दी जान

Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरसंडा में बुधवार को विवाहिता ने भाई दूज के मौके पर मायके जाने से मना करने पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन





32 वर्षीय दुर्गेश की शादी पांच वर्ष पहले आगरा में मुख्यमंत्री विवाह योजना सम्मेलन में सत्यवीर उर्फ सत्ता निवासी कुरसंडा के साथ हुई थी। सत्यवीर के साथ दुर्गेश का दूसरा विवाह हुआ था। इससे पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। दुर्गेश के मायके में चार दिन बाद विवाह है, इसलिए वह भैया दूज के मौके पर बुधवार को मायके जाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन




परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है, इसलिए पति सत्यवीर ने बताया कि वह भट्ठे पर काम करके मजदूरी के पैसे जमा कर लेगा। दो दिन बाद वह उसे मायके छोड़ आएगा। इसके बाद सत्यवीर काम पर चला गया। पति के जाने के बाद दुर्गेश ने साड़ी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार टीम सहित गांव पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें