गांव खिटौली में बुजुर्ग दंपती की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव खिटौली में बुधवार को भाई दूज के दिन 15 मिनट के अंतराल पर दंपती की मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों ने दोनों के शवों का एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कराया।
हसायन से चार किमी की दूरी पर स्थित गांव खिटौली निवासी शीशपाल सिंह (65) पुत्र झम्मन लाल सिंह की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। वह कुछ दिन से बोल भी नहीं पा रहे थे।
पति की तबीयत खराब होने से उनकी पत्नी रामवती (62) की भी तबीयत खराब हो गई। बुधवार की दोपहर को उनका निधन हो गया। परिवार वाले शोक में डूबे थे। तभी कुछ देर बाद ही शीशपाल को भी घबराहट होने लगी और पत्नी के 15 मिनट बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। दंपती की मौत की खबर सुनकर उनके घर काफी लोग जमा हो गए। हर कोई इसे लेकर चर्चा कर रहा था।