फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परचूनी की दुकान पर छापा, शराब बेचते हुए महिला पकड़ी, पति दीवार फांदकर फरार

Fri, 21 Nov 2025 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति-पत्नी परचून की दुकान में शराब बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की परचून के दुकान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी दुकान के पीछे की दीवार फांदकर भाग गया। महिला पकड़ी गई। 
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान पुलिस ने क्षेत्र के गांव कलुआ की नगरिया में एक दुकान में छापा मारकर 125 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पति मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


उपनिरीक्षक देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव में रामकुमार और उसकी पत्नी काफी समय से अपनी दुकान में शराब बेचने का काम कर रहे हैं। 20 नवंबर को पुलिस आरोपी की परचून की दुकान पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी दुकान के पीछे की दीवार फांदकर भाग गया। 

पास के एक खुले कमरे में रखी कटी के अंदर से दो पेटियों में 96 क्वार्टर दिलवर ब्रांड की देसी (मसाला) शराब और एक 10 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे के अंदर से 29 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें