फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: झगड़े के बाद पति सोया बाहर, पत्नी कमरे में, सुबह फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 09 Nov 2025 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। पति कमरे के बाहर सो गया और पत्नी कमरे के अंदर सो गई। सुबह उठकर जब पति ने देखा कि पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन के गांव रुद्रपुर में 9 नवंबर की सुबह महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का आरोप है कि पति परेशान करता था। महिला के पिता ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पूजा (27) की शादी दस साल पहले रुद्रपुर के शिवकुमार से हुई थी। पूजा के पिता सुरेंद्र निवासी खोजापुर जलेसर ने बताया कि काफी समय से उनकी बेटी परेशान थी। आरोप है कि पति से आए दिन कलह होती थी। कई बार शिवकुमार को समझाया भी था। 9 नवंबर की सुबह उन्हें सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई है। वे आनन-फानन गांव पहुंचे। यहां पता चला कि पूजा का शव उसके कमरे में ही फंदे पर लटका मिला है। 

यहां पता चला कि पति-पत्नी में 8 नवंबर को झगड़ा हुआ था। इस कारण वह कमरे में नहीं सोया था। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घटना की जानकारी हुई। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें