मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन को कस्बा मेंडू का ही एक युवक,जोकि उसकी बहन के ससुराल पक्ष का पड़ोसी है, लेकर आया है। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने जब छानबीन की तो जहां महिला का शव पड़ा मिला, उसके निकट ही एक खाली मकान में पुलिस को खून आदि के छींटे मिले हैं।
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गिजरौली के निकट टाप रोड पर एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गेहूं के खेत में मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए और वहां पुलिस अधिकारी भी आ गए। पुलिस ने काफी देर तक हत्या को लेकर छानबीन की। महिला के परिजनों ने उसके एक पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में गिजरौली के निकट टाप रोड पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे के लगभग एक महिला का रक्तरंजित शव गेहूं के खेत में मिला। उसके कपड़े काफी अस्त-व्यस्त थे। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। सूचना मिलने पर वहां भीड़ लग गई और उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला का मायका निकट के ही एक मोहल्ले में था और उसकी शादी दस साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। महिला का पति बेलदारी करता है। इस महिला के शव की बरामदगी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह और बाद में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय भी आ गए।
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन को कस्बा मेंडू का ही एक युवक,जोकि उसकी बहन के ससुराल पक्ष का पड़ोसी है, लेकर आया है। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर, पुलिस ने जब छानबीन की तो जहां महिला का शव पड़ा मिला, उसके निकट ही एक खाली मकान में पुलिस को खून आदि के छींटे मिले हैं। यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है लेकिन अभी खाली पड़ा है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस महिला की हत्या वहीं की गई है और उसके बाद उसे शव को खेत में फेंक दिया गया है। शव के निकट ही शराब की खाली बोतल आदि पड़ी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इस महिला शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। अभी इस सिलसिले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -देवेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक