सादाबाद के गांव सोरइया बढ़ार निवासी राकेश ने सादाबाद कोतवाली में चिराग, मदनगोपाल, कान्हा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया कि खेत पर एक कमरे का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि 3 जनवरी की शाम को वहां नामजद लोग आ गए। गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसे पीटा। बचाव के लिए आई उसकी पत्नी को भी पीटा। शोर सुनकर मौके पर आसपास के किसान आ गए। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।