कोतवाली के गांव मलामई में 22 अक्तूबर को गांव की दो महिलाओं व एक पुरुष ने गांव की ही एक महिला के घर पर पथराव किया। आरोप है कि घर में घुसकर उसे पीटकर घायल कर दिया। गांव निवासी गौरव प्रकाश पुत्र सौदान सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि गांव निवासी सुनील पुत्र रामजीलाल व इसके परिजन पहले जेल जा चुके हैं। 22 अक्तूबर को वह घर से बाहर था। पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि सुबह 10:00 बजे सुनील व उसकी पत्नी बेबी तथा बेटी प्रिया घर पर आ गए। गालियां देते हुए पथराव करने लगे। घर में घुसकर पीडि़त की पत्नी को पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।