फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में महिला व मासूम की मौत

Tue, 04 Jul 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड पर थाना बल्देव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी पांच वर्षीय बालक और 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। मौतों से दो परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन





मोहिनी उर्फ मोना (25) पत्नी प्रवीण उर्फ चिन्नू निवासी सलेमपुर इन दिनों अपने मायके जंगला कजरौठी आई थी। सोमवार को वह स्कूटी से मौसी और मौसी की बेटी प्रिया पुत्री प्रहलाद के साथ बल्देव में दाऊजी के दर्शन करने जा रही थी। क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी घूरेलाल अपनी पत्नी मीरा के साथ बेटे भव का मुंडन कराकर घर लौट रहे थे।



मथुरा रोड पर नगला जमुनी के निकट स्कूटी और बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में स्कूटी चला रही मोहिनी और बाइक सवार पांच वर्षीय भव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घूरेलाल, उनकी पत्नी मीरा, स्कूटी सवार प्रिया और उसकी मां बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दुर्घटना की सूचना पर मृतक और घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें