फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आबादी 20 लाख और संसाधन 15 लाख वाले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले की आबादी बीते 15 वर्ष में तेजी से बढ़ते हुए अब 20 लाख के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं जस की तस हैं। इसमें कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ है। वर्ष 2011 की जनणगना में जिले की आबादी 15,64,708 थी। बीते 15 वर्ष में इसमें 4,32,392 का बड़ा इजाफा हुआ है। अब तक हुई गिनती के अनुसार जिले की आबादी 19,97,100 तक पहुंच गई है। अंतिम घोषणा होने तक यह संख्या लगभग 20 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनसंख्या के इस भारी दबाव के बीच न तो स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार हुआ है और न ही परिवहन की सुविधाएं बेहतर हो सकी हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही ट्रांसपोर्ट नगर की मांग आज भी सिर्फ सरकारी कागजों में ही दौड़ रही है, वहीं युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
3,607 कर्मी लगे, 93.90 फीसदी काम पूरा

स्वगणना का चरण पूरा होने के बाद 22 मई से मकानों की गणना शुरू हुई। इस महाअभियान को पूरा करने के लिए जिले भर में 3,607 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। अब तक 93.90 फीसदी कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, 6.10 फीसदी कार्य अभी शेष है, जो 20 जून तक चलेगा।
विज्ञापन




22 लाख तक पहुंच सकती है संख्या

अब तक जिले के 19,97,100 लोगों का ब्योरा दर्ज किया जा चुका है। यह संख्या साल 2011 की जनगणना (15,64,708) के मुकाबले 4,32,392 अधिक है। जानकारों और विभागीय अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही शेष हिस्से का कार्य पूर्ण होगा, जिले की कुल आबादी 22 लाख के आसपास पहुंच सकती है।

स्वगणना में दिखाया उत्साह

जनगणना के पहले चरण के तहत इस बार आम जनता को ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना का विकल्प दिया गया था। सात से 21 मई तक चली इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन ने जिले के लिए 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन 34 हजार लोगों ने खुद अपने परिवार की गणना का काम पूरा किया।
दूसरे काम में नहीं लगेंगे प्रगणक



एडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि जनगणना में केवल नगर पालिका परिषद हाथरस पीछे चल रहा है, जहां केवल 55 फीसदी कार्य हुआ है। यहां डीआईओएस कार्यालय के शिक्षक लगे हैं, जिनसे परीक्षा ड्यूटी के अलावा अन्य कार्य भी लिए जा रहे हैं। एडीएम ने बताया कि जनगणना पूरी करने वाले प्रगणकों से अन्य काम नहीं लिया जाएगा। साथ ही जो पंचायत एवं तहसील कार्य पूरा कर चुकी हैं, उनके कर्मियों का भुगतान आगामी तीन से चार दिनों में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन









जनगणना वर्ष 2026-27

कार्य प्रगति - 93.90 फीसदी पूर्ण

जनसंख्या - 19,97,100

प्रगणक- सुपरवाइजर - 3,607




ताजा जनगणना की स्थिति

स्थान कार्य प्रगति फीसदी में

तहसील सासनी 100

नगर पंचायत सासनी 100

नगर पंचायत पुरदिलनगर 100

नगर पंचायत हसायन 100

नगर पंचायत सादाबाद 100

तहसील सिकंदराराऊ 99.33

तहसील सादाबाद 98.60

तहसील हाथरस 97.95

नगर पंचायत मेंडू 96.55

नगर पंचायत सहपऊ 95.24

नगर पंचायत मुरसान 92.59

नगर पालिका सिकंदराराऊ 88.61

नगर पालिका हाथरस 61.03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें