फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरा पीछा न छोड़ूंगी: चार साल बाद मिला पत्नी का कंकाल, कपड़े-सिर के बालों से खुला राज, पति-दोस्त ने की हत्या

Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस को संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। जहां पत्नी का शव जमीन में रखा गया, वहां खुदाई के दौरान महिला का कंकाल, कपड़े और सिर के बाल बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कपड़े में बंद महिला का कंकाल, कपड़े और सिर के बाल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार वर्ष पहले लापता हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को हसायन क्षेत्र के गांव नबावपुर के निकट जंगल में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी की निशानदेही पर महिला का कंकाल, कपड़े और सिर के बाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीकेश पुत्र तफेदार निवासी सुपैती, थाना मिरहची (एटा) ने अपनी बहन चन्द्रवती (35) के वर्ष 2022 से लापता होने की गुमशुदगी अवागढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने महिला के पति संजेश पुत्र गोविंदराम निवासी सहलउआ (गहलउआ) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पति पुलिस और परिजनों को यह कहकर गुमराह करता रहा कि उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई होगी।

पुलिस को संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि अपने दोस्त सौदान पुत्र किशनलाल के साथ मिलकर उसने फरवरी 2022 में चन्द्रवती की हत्या कर दी थी और शव को हसायन क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित नबावपुर गांव के निकट जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम अवागढ़ पुलिस टीम मृतका के परिजनों के साथ हसायन पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हसायन कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान महिला का कंकाल, कपड़े और सिर के बाल बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि अवागढ़ पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी पति और उसके दोस्त की निशानदेही पर महिला के अवशेष बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई अवागढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें