फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नशा करने से रोकती थी पत्नी, गुस्से में आकर कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेखा उसे नशा करने से रोकती थी। हत्या से कुछ देर पहले ही उसने बेवजह झगड़ा कर दिया था। उस समय वह नशे में नहीं था, फिर भी पत्नी झगड़ा कर रही थी। काफी समझाने के बाद भी रेखा नहीं मान रही थी। इसे लेकर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी पति योगेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान  क्षेत्र के गांव खोंदुआ में 30 मई की रात को विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को सोमवार को गांव के निकट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी हुई टी शर्ट भी बरामद की है। 

विज्ञापन


बता दें कि योगेंद्र पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव खोंदुआ की शादी 20 वर्ष पूर्व मथुरा जिले के गांव दबदुआ थाना बल्देव निवासी शिव सिंह की बेटी रेखा (38) से हुई थी। 30 मई की रात को योगेंद्र ने रेखा को कमरे में बुलाकर टीवी की आवाज तेज कर घरेलू चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। हत्या का मुकदमा महिला के भाई राजवीर ने मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया था। महिला की हत्या के बाद से ही योगेंद्र के माता-पिता व बच्चे मृतक महिला के मायके में रह रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेखा उसे नशा करने से रोकती थी। हत्या से कुछ देर पहले ही उसने बेवजह झगड़ा कर दिया था। उस समय वह नशे में नहीं था, फिर भी पत्नी झगड़ा कर रही थी। काफी समझाने के बाद भी रेखा नहीं मान रही थी। इसे लेकर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया था। हत्या के बाद से ही योगेंद्र फरार चल रहा था।
विज्ञापन


योगेंद्र के डर से उसके पिता नारायण सिंह, मां व बच्चे रेखा के मायके में रह रहे हैं। योगेंद्र की गिरफ्तारी होने के बाद भी कोई उससे मिलने तक नहीं पहुंचा है। योगेंद्र के पिता अपने घर से राशन व अन्य सामान लेकर बेटे की ससुराल चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें