फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के इलाज के लिए भटक रहा चौकीदार

Sun, 08 Jul 2018 12:37 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर, हाथरस।
विज्ञापन
इलाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुरसान ब्लॉक के गांव नगला कुंवरजी निवासी देवी चरन अपनी बीमार पत्नी ओमवती का पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कर्मचारी राज्य बीमा का उन्हें लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने अब डीएम से शिकायत की है। 
विज्ञापन


डीएम को दिए शिकायती पत्र में देवी चरन ने कहा कि वह जिला उपभोक्ता फोरम हाथरस में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में उन्होंने बीमा करा रखा है। बीमा की संख्या भी दी गई है। उनकी पत्नी को पथरी है। 

इसका उपचार कराने के लिए जब वह कर्मचारी राज्य बीमा औषद्यालय हाथरस गए तो वहां से उनकी पत्नी को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें हाथरस के लिए भेज दिया। वह जिला अस्पताल भी गए, लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वह काफी गरीब हैं और प्राइवेट हॉस्पीटल में उपचार कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। डीएम से उन्होंने इस योजना का लाभ दिलाए जाने का आग्रह किया है।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें