रविवार की दोपहर में नगर के मोहल्ला बारहसैनी में उस समय हंगामा हो गया, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। उसी वक्त उसकी पत्नी अपने भाई के साथ आ गई और पति तथा प्रेमिका की पिटाई कर दी। इसमें महिला का भाई भी शामिल हो गया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी गालीगलौज करते हुए चले गए। इस कहासुनी के दौरान बाइक गिरने से एक अन्य युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला का निवासी युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था। किसी ने उसकी पत्नी को फोन कर दिया कि उसका पति प्रेमिका के साथ बाइक पर जा रहा है। सूचना मिलते ही पत्नी अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर आ गई।
मंदिर से पहले ही पति की चलती बाइक को पत्नी ने धक्का दे दिया। इससे पति प्रेमिका के साथ सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक और बाइक गिरी हुई बाइक से टकरा कर गिर पड़ी। इससे बाइक चला रहे युवक के पांव में काफी चोट लग गई। इधर, पत्नी तथा उसके भाई ने पति की पिटाई चालू कर दी। काफी देर तक हंगामे करने बाद सभी लोग चले गए। निर्दोष घायल बाइक सवार को डॉक्टर के पास ले जाया गया।