फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के दो महीने बाद पति की दिल्लगी, पत्नी को मायके भेज साली संग हुआ फरार; फिर हुई चप्पलों की बारिश

Wed, 05 Nov 2025 10:39 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

हाथरस जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने साली संग भागे अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक अपनी पत्नी को छोड़कर साली को ले भागा था। जानकारी मिलने पर दोनों को अस्पताल में घेर लिया गया, जहां मामला बढ़ने पर लोगों की भीड़ लग गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला अस्पताल परिसर में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने युवक पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में पता चला कि युवक साली को लेकर भाग गया था, जिससे पत्नी नाराज थी। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र निवासी युवक की दो महीने पहले आगरा की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ ही दिनों में युवक के अपनी साली से संबंध हो गए। एक सप्ताह पहले युवक अपनी पत्नी को मायके में छोड़ आया और चकमा देकर साली को ले आया। तब से उसके ससुराल वाले दोनों की तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह उन्हें खबर मिली कि दोनों जिला अस्पताल आए हैं।

इस पर युवती के भाई व अन्य परिवार वालों ने दोनों को अस्पताल में घेर लिया। काफी देर तक कहासुनी होने लगी। युवती जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस बातचीत के बीच पत्नी भी वहां पहुंच गई और आते ही उसने पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें