पुलिस के सामने गांव की महिला की सिफारिश करने पर दूसरी महिला ने कोतवाली से निकलते ही पति के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली सदर इलाके के एक गांव निवासी महिला की गाय खुलकर कहीं चली गई। इसे गांव की ही दूसरी महिला ने किसी और को बेच दिया। जानकारी होने पर महिला उसके पास आई। इस पर उनके बीच मारपीट हो गई।
दोनों पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर कोतवाली सदर पहुंचे। यहां पर पहले पक्ष की महिला के पति ने दूसरे पक्ष की महिला को ही गाय देने की बात पुलिस के सामने कह दी। इससे नाराज महिला ने कोतवाली से निकलते ही पति को खरी-खोटी सुनाई और उसके साथ मारपीट कर दी। यहां काफी भीड़ लग गई और लोगों ने मामले को शांत कराया।