सादाबाद क्षेत्र में मानिकपुर से कोकना खुर्द व कोकना कलां मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हाल इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से लगभग 6.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में तीन मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाएगा, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके।
इस सड़क के निर्माण से खेरिया, कोकना कला, कोकना खुर्द, मकनपुर, रसगवां, बहरदोई, ककोड़ी, कोका, अल्लैहपुर सहित करीब 18 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक संकरी और खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल सके।