फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वीडियो वायरल किसने किए, कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपों के साथ पुलिस यह भी जानकारी करने की कोशिश कर रही है कि प्रोफेसर रजनीश के छात्राओं के यौन शोषण करने की वीडियो को किसने लीक किया। इसके लिए पुलिस कड़ियों को जोड़ रही है।
विज्ञापन


दो साल पहले रजनीश ने अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए प्रयोग में किए लाने वाले लैपटॉप को कॉलेज में लाना शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसी से किसी ने पेन ड्राइव के जरिये उन्हें कॉपी किया। रजनीश के केबिन की चाबियां किस-किस के पास रहती थीं, इसकी जानकारी पुलिस कर रही है, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है।

पुलिस के अनुसार प्रोफेसर रजनीश करीब 17 साल से छात्राओं के साथ यौन शोषण कर रहा था, लेकिन कभी उसकी करतूत सामने नहीं आ सकी। जांच में सामने आया है कि प्रोफेसर रजनीश ने विगत दो वर्ष पहले अपने व्यक्तिगत लैपटॉप को कॉलेज में लाना शुरू किया था। लैपटॉप के साथ एक पेन ड्राइव भी अपने साथ लेकर आता था। जब वह कक्षा में जाता तो केबिन बंद कर चाबी अपने साथ ले जाता था। कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होने या कॉलेज का कोई काम होने पर वह चाबी स्टाफ को देकर भेज देता था।
विज्ञापन


कॉलेज के डेस्कटॉप कंप्यूटर में दिक्कत आने पर कॉलेज के कार्य भी उसके लैपटॉप से होने लगे थे। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान लैपटॉप व पेन ड्राइव में रखी यौन शोषण संबंधी वीडियो किसी स्टाफ के व्यक्ति ने देख ली और उसे कॉपी कर पीड़िताओं तक पहुंचा दी। इसके बाद से ही पीड़िता ने शिकायत करनी शुरू की। उसके बाद ये प्रबंधन और अधिकारियों तक शिकायत के साथ दिए गए।

मोबाइल ठीक करने वाले पर भी संदेह



हाथरस। प्रोफेसर रजनीश कुमार का मोबाइल पिछले दिनों खराब हो गया था। उन्होंने इसे शहर की मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर ठीक कराया था। एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि मोबाइल ठीक करने वाले वीडियो देखे हो और उन्हें वायरल कर दिया।पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें