फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल से लौटते समय छात्रा ने खाया प्रसाद, हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर

Fri, 28 Jul 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा आगरा रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान छात्रा ने ब्लॉक के पास प्रसाद ग्रहण कर लिया। घर पहुंचते ही छात्रा की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल से लौटते समय रास्ते में प्रसाद खा लिया। प्रसाद को खाने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए छात्रा को बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने छात्रा को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


छात्रा के परिजन का आरोप है कि किसी ने प्रसाद में छात्रा को विषाक्त दिया है। चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा आगरा रोड स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान छात्रा ने ब्लॉक के पास प्रसाद ग्रहण कर लिया। घर पहुंचते ही छात्रा की तबियत बिगड़ गई। छात्रा की तबियत बिगड़ने से परिजनों के होश फाख्ता हो गए। 

परिजन छात्रा को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अलीगढ़ रेफर कर दिया।  छात्रा के पिता का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी घर लौटकर आ रही थी। इसी समय किसी ने प्रसाद में कुछ मिलाकर बेटी को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें