फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर शहर के अंदर से कब निकलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चालक-परिचालक अब परिवहन निगम के जीएम के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। आदेश के बाद भी रोडवेज बसें रात्रि में बाईपास से गंतव्य की दूरी तय कर रही हैं। इस कारण शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही बाईपास से शहर की दूरी अन्य वाहनों से तय करने में आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर जब से ओवरब्रिज बनने की शुरुआत हुई है। तब से हाथरस व अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें बाईपास से गंतव्य की दूरी तय कर रही हैं। शहर के यात्रियों को ये बसें रुहरी कट व नगला भुस पर उतार रही हैं। बीते दिनों जीएम के आगमन के दौरान बसों के बाईपास से गुजरने के बारे में बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी डिपो को पत्र लिखा जाएगा। पत्र पहुंचने के बाद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि सभी डिपो को बसें शहर के अंदर से गुजारने के लिए पत्र लिखा गया है। जो बसें अंदर नहीं आ रही हैं। उन बसों के चालक-परिचालक पर निगम स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें