थाना गंगीरी के गांव नगला सुम्मेर निवासी सुधीर पुत्र श्रीराम के खेत की मेड़ कुछ लोगों ने जुताई करते समय काट दी। जब सुधीर ने शिकायत की तो उन्हीं लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
बचाने आये भाई सुदेश व मां कश्मीरा देवी को भी लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। तीनों घायल मां बेटों ने थाने में चार-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।