आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों द्वारा फेंका गया सामान
- फोटो : संवाद
बरौठा गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी हुई है। 13 जुलाई की रात ताले का कुंदा काटकर चोर इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। इससे पहले 6 जुलाई को भी यहां पर चोरी हुई थी, जिसकी तहरीर पर आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
बरौठा गांव का आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहर पुल के समीप रामघाट रोड किनारे स्थित है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सिमरन कौर के अनुसार 13 जुलाई रात चोरी करने के साथ ही चोरों ने कीमती सामान में तोड़फोड़ की है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। 6 जुलाई की रात भी चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए थे। दूसरी बार चोरी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।