फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में कई बार बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
हाथरस में तेज धूप के बीच बच्चों को स्कूल से लाते समय छाता तानकर जाती महिला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदला। दोपहर तक भीषण गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो गए तो शाम को आंधी आई और ऐसा लगा कि जैसे बरसात होगी। तेज हवा और आंधी से लोगोें को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
जुलाई का महीना शुरू हो गया है लेकिन अभी तक यहां बारिश नहीं हुई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक दो दिन में बारिश हो सकती है। मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप पड़ी। तेज गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर दिखे और उनका हाल-बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज की तपिश से जन-जीवन ठहरा सा नजर आया। हालांकि उसके बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और आंधी चली। आंधी के साथ तेज हवा से थोड़ी गरमी से लोगों को राहत मिली। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। आसमान में काले बादल छा गए। लोगों को रात को यह उम्मीद लगी कि बारिश हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें