फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी कटने से आलू और गेहूं की फसलें डूबी

विज्ञापन
गांव रसगवां में नहर की पटरी कटने जलमग्न खेत में खड़ी फसल - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसगवां में हाथरस ब्रांच से आने वाली नहर की पटरी कटने से कई किसानों की खेतों में खड़ी आलू एवं गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पटरी कटने का जैसे ग्रामीणों को पता चला तो वह उसकी उसको भरने के लिए दौड़े चले आए। पटरी का कटान अधिक न होने के कारण ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और उन्होंने शीघ्र ही पटरी कटने से फसलों की ओर जा रहे पानी को रोक लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विरमा वाल्मीकि का कहना है कि हमारे गांव के पास ही हर साल इस नहर का कटान होता है। इसके लिए हम लोगों ने हर बार नहर विभाग से इसकी शिकायत की है लेकिन हर बार उनके गांव के पास ही नहर की पटरी कट जाती है। सूचना देने के बाद नहर विभाग के कर्मचारी भी पटरी को भरने के लिए जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और उन लोगों भी खानापूर्ति कर ली। नहर की पटरी कटने से गांव के राकेश के पांच बीघे गेहूं उसके भाई प्रवेश के दो बीघे आलू एवं दो बीघे गेहूं, रमेश के छह बीघा आलू, हरिओम शर्मा के नौ, योगेश शर्मा की ग्यारह बीघा एवं वीरेश फौजी के चार बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। तहसील से क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीन कुमार शर्मा भी पहुंच गए और उसने किसानों की फसलों में हुए नुकसान का आकलन कर प्रशासन को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें