फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मौतों से दो गांवों में मातम, नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद एक साथ हुई छह लोगों की मौत से गांव नगला सिंगी और नगला प्रहलाद में मातम छाया रहा। यहां हर तरफ महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। गांव में चूल्हे भी नहीं जले। सभी एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को जब गांव में एक साथ तीन शव पहुंचे तो ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं। यहां हर तरफ मातम छाया हुआ था। यहां हर कोई शराब बेचने वाले को कोस रहा था, क्योंकि जो शराब नगला दया निवासी व्यक्ति ने उन्हें लाकर दी थी, उसको पीने के एक घंटे बाद ही सभी बीमार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। आसपास के गांवों के लोग भी वहां पर आ गए। जिनके परिवारों में मौतें हुई हैं, उनका तो रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें