शिक्षकों की व्यवसायिक क्षमता वृद्धि के लिए आयोजित वेबिनार।
- फोटो : SASNI
शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता वृद्धि के लिए राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान के निर्देशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं एडु लीडर्स टीम की ओर से लर्निंग असेसमेंट वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह बेसिक शिक्षा निदेशक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
दस दिवसीय वेबिनार का उद्घाटन करते हुए निदेशक बेसिक शिक्षा ने कहा कि शैक्षिक उन्नयन के लिए वेबिनार ही एकमात्र सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सर्वेस्ट कुमार मिश्र थे। मुख्य वक्ता के रूप में एडु लीडर्स कोर कमेटी के सदस्य राधेश्याम दीक्षित ने शिक्षा में स्कूल स्तर पर आकलन किया है। इसका उद्देश्य क्या है, आकलन के पक्ष और इसकी विद्यालय में क्या जरूरत है आदि विषयों पर विचार व्यक्त किया। वेबिनार की अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ. रिचा गुप्ता एवं बीएसए मनोज कुमार मिश्र व संचालन रत्ना शर्मा ने किया। इसके संयोजक रंजीत सिंह एवं डॉ पुष्पेंद्र सिंह थे। मौके पर अभेंद्र कुमार, सुजाता, सोनिया, जयप्रकाश, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।