स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण जरुरी है। वेब पंजीकरण बंद होने के कारण तमाम छात्र-छात्राएं स्नातक व परास्नातक में प्रवेश लिए जाने से वंचित हो गए थे, लेकिन विवि की ओर से दोबारा वेब पंजीकरण खोल दिए जाने से काफी राहत मिली।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आज 31 अगस्त को छात्र-छात्राओं के पास आखरी मौका है। वेब पंजीयन कराए जाने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सकेगा।
स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य होता है। हाल ही में वेब पंजीकरण बंद होने के कारण तमाम छात्र-छात्राएं स्नातक व परास्नातक में प्रवेश लिए जाने से वंचित हो गए थे, लेकिन विवि की ओर से दोबारा वेब पंजीकरण खोल दिए जाने से काफी राहत मिली। आज शाम तक वेब पंजीकरण करने वालों को ही महााविद्यालयों में प्रवेश मिल सकेगा।