आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाथरस
- फोटो : संवाद
हाथरस शहर के आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास वेव पंजीकरण (वेब रजिस्ट्रेशन) कराने के लिए 25 जून तक का समय है। इस बार स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) दोनों ही स्तरों पर छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक स्नातक की कुल 660 सीटों के लिए अब तक 200 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, वाणिज्य वर्ग यानी बीकॉम की 180 सीटों के लिए अब तक 30 फॉर्म आए हैं, जिससे यहां प्रवेश के इच्छुक छात्राओं के लिए अभी बेहतरीन अवसर बना हुआ है।
पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी छात्राओं की ओर से आवेदन किए जा रहे हैं। प्राचार्य सुषमा यादव ने बताया कि जो छात्राएं प्रवेश लेना चाहती हैं, वे 25 जून की अंतिम तिथि से पहले अपना वेव पंजीकरण अवश्य पूरा कर लें। देरी से आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अलग-अलग विषयों के लिए सीटों की स्थिति
- गृह विज्ञान : कुल 60 सीटें
- हिंदी, शिक्षा शास्त्र और अंग्रेजी : 60-60 सीटें