फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने लिया यू टर्न, आंधी के साथ हुई बारिश

Mon, 23 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Storm in Hathras - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। मौसम ने सोमवार को अचानक यू-टर्न ले लिया। शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाओं के बीच तेज आंधी और बारिश हुई। आंधी से से कई जगह होर्डिंग्स गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने सूखे पेड़ भी धराशायी हो गए। अचानक आई आंधी से जिलेभर की बिजली भी गुल हो गई। कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात भी जहां का तहां रुक गया।     
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद तक काफी गर्मी थी। शाम को करीब 5 बजे अचानक मौसम का रुख बदल गया। देखते ही देखते तेज आंधी चलनी लगी। बादलों की गरजना के शुरू कर दिया। सड़क पर भगदड़ सी मच गई। इसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई।

तेज आंधी के कारण कहीं होर्डिंग्स उड़ गए तो कहीं पेड़ धराशायी हो गए। कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूटने की भी संभावना है। आंधी आते ही जिलेभर की बिजली भी गुल हो गई। बारिश के बाद ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें