फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज आंधी-बारिश से बिगड़ा मौसम, पेड़ उखड़े-बिजली गुल

Sat, 04 Apr 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश ने शुक्रवार की रात को क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इस कारण लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। चंदपा और बमौली फीडर से बिजली के तार और खंभे भी धराशायी हो गए। कारण कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गुल रही। जिले में सासनी, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की जानकारी मिली है।



मौसम के इस मिजाज से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है और कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है। बारिश और तेज हवा के कारण फसल के खराब होने की आशंका से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम खराब रहा तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन




प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें भी नुकसान का आकलन करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज ने बताया कि शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। उन्होंने किसानों से फसल की कटाई में एहतियात बरतने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें