फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वाटरवर्क्स मार्ग का नाम हुआ अब कर्पूरी ठाकुर मार्ग

विज्ञापन
वाटर वर्क्स रोड का कर्पूरी ठाकुर रोड से नाम करण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा महापुरुषों के नाम पर नगर के मार्गों के नाम रखे जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शहर के वाटर वर्क्स मार्ग का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा गया है। यह घोषणा वाटर वर्क्स पार्क मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने की। वहां उन्होंने इस नाम पट्टिका का अनावरण भी किया। इस मौके पर उनका जोशीला स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम व महान स्वाधीनता सेनानी कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ थे। वह बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर सविता समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष वीनेश सविता, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र सविता, भगवान सिंह सविता, जगदीश सविता, राजेश सविता, राजकुमार सविता, दिलीप प्रताप चित्तौड़िया, नगेंद्र सविता, कैलाशचंद्र सविता, केहरी सिंह, रामबाबू लाल, राजेंद्र प्रसाद, यतेंद्र सविता, लक्ष्मीनारायन, संतोष वैद्य, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें