फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से पानी की टंकी और विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम हुई बारिश एवं तेज हवा के साथ बिजली की तड़तड़ाहट से शिक्षक नगर कालोनी में एक मकान पर बनी पानी की टंकी एवं ऊपर की मंजिल पर बने मकान एवं उसमें लगे विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह जानकारी होने पर लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी अमापुर एटा वर्तमान में बंदोबस्त अधिकारी के न्यायालय में पेशकार के पद पर तैनात है और शिक्षक नगर सासनी में निजी मकान बना कर रहते है। मकान की ऊपरी मंजिल में विद्युत उपकरण लगे हुए थे तथा छत पर पानी की टंकी लगी हुई थी। रविवार की देर शाम आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली से उनके मकान पर बनी पानी की टंकी और ऊपरी मंजिल में लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें