फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पाइप क्षतिग्रस्त होने से 2200 घरों में पानी की आपूर्ति ठप

Mon, 05 Aug 2024 05:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में नगर पंचायत कार्यालय के निकट शनिवार को विद्युत खंभा लगाने के लिए चल रही खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण 2,200 घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। रविवार को नगर पंचायत के कर्मियों ने पाइप लाइन को सही करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कस्बा में विद्युत लाइन बदलने के लिए ठेकेदार द्वारा जगह-जगह नए खंभे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के निकट ठेकेदार द्वारा खंभा लगाने के लिए खोदाई का कार्य किया जा रहा था। तभी पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन के आसपास काफी पानी जमा हो गया। रविवार को देर रात तक नगर पंचायत कर्मचारी पानी को निकालने में जुटे रहे। पानी निकलने के बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की जांच की जाएगी और इसके बाद इसकी मरम्मत की जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से नगर पंचायत की सड़कों की खोदाई कर दी जाती है, जिससे कई जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें