फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए रोड जाम, पुतला फूंका

Thu, 30 Jun 2016 11:40 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को समझाने का प्रयास करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। कांशीराम टाउनशिप में पालिका की पानी की सप्लाई नहीं होने पर गुरुवार को लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने जलेसर रोड को जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी नोक-झोंक हो गई। गुस्साए लोगों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंक डाला। 
विज्ञापन


कांशीराम टाउनशिप में भीषण गर्मी में बीते कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा बना हुआ था। मजबूरी में जैसे-तैसे लोग आसपास की फैक्ट्रियों के मालिकों से अनुरोध कर सबमर्सिबल से पानी भर रहे थे। कई बार पालिका प्रशासन से की गई शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। बताते हैं कि यहां कई दिनों से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी फुंका हुआ पड़ा था, जिससे पालिका की पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई थी। बिजली विभाग ने इसे नहीं बदलवाया। समस्या का समाधान जब गुरुवार की सुबह तक भी नहीं हुआ तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। पूरी टाउनशिप के बाशिंदे और आसपास के लोगों ने काफी संख्या में एकत्रित होकर जलेसर रोड को जाम कर दिया। सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। जाम खोलने को लेकर पुलिस से इन लोगों की नोक-झोंक भी हो गई। पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने के बाद लोगों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन बावजूद इसके गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पालिका प्रशासन का पुतला फूंक डाला और समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विद्युत विभाग के जेई विनोद तोमर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को फुंकने के अगले ही दिन गुरुवार को बदलवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें