मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के कस्बा सोनई में प्यास लगने पर एक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक के छोखे में तेजाब पी गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में शनिवार की रात उसे उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के कस्बा सोनई निवासी 50 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र वासुदेव को अचानक प्यास लगी। उसने बच्चे से कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा। सौदान के परिजनों ने बताया कि घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब रखा हुआ था। बच्चा तेजाब से भरी बोतल को उठा लाया और सौदान को दे दी। सौदान ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
मामले की जानकारी होते ही परिजनों को होश उड़ गए। परिजन शनिवार की रात उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए। इस संबंध में इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ0 केके शर्मा का कहना है कि एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।