फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला स्वास्थ्य कर्मी को परेशान कर रहा वार्ड बॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बने आवास में रहने वाली एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को वार्ड बॉय परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह मोबाइल पर वीडियो कॉल और मैसेज कर रहा है। महिला इस संबंध पुलिस व सीएमएस से शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में बने आवासों में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एमडीटीबी हॉस्पिटल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी रहते हैं। आरोप है कि जिला अस्पताल में तैनात एक वार्ड बॉय बीते कई दिनों से पास में रहने वाली एक महिला कर्मचारी को परेशान कर रहा है। महिला के मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग करने के साथ मैसेज करता है। आवास के बाहर शोर-गुल करता है। वार्ड बॉय की इन हरकतों परेशान महिला कर्मचारी ने सोमवार को मुख्य चिकित्सका अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को लिखित देते हुए शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल में तैनात एक वार्ड ब्वॉय की शिकायत आई है। शिकायत की जांच की जा रही है।डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें