हाथरस के सहपऊ में बारिश ने कहर बरपाया है। दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए। खेत में मूंग एवं बाजरा की बालियों के सुखाने के लिए ढेर लगा रख थे। बारिश होने से वह भीग गई हैं।
सहपऊ में 18 जून रात को हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। खेतों में कटी पड़ी मूंग व बाजरा की फसल प्रभावित हो रही है। सुबह हुई बारिश के साथ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गांव गुतहरा क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
गुतहरा के तकिया में नींव में पानी भरने से हारुन खान की मकान की दीवार बारिश में गिर गई। मलबे के नीचे दबने से हारुन खान के अलावा आस्थमा खान, टूबा खान एवं गटुआ खान घायल हो गए।
किसानों का कहना है कि खेत में मूंग एवं बाजरा की बालियों के सुखाने के लिए ढेर लगा रख थे। बारिश होने से वह भीग गई हैं। हालांकि बचाव के लिए तिरपाल से उन्हें ढक दिया है, लेकिन खेत में पानी भरने की वजह से अधिकांश बालियां भीग रही हैं। क्षेत्र में मुकुल उपाध्याय, रमेशचंद्र शर्मा, भूपेंद्र दीक्षित, शंकरलाल उपाध्याय, राजेंद्र, किशन स्वरूप ओझा, शशि कुमार आदि किसानों ने मूंग की फसल की है।