हाथरस। नयागंज स्थित ठाकुर श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय अस्थायी वेदी प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इंदौर से आए सुनील भैयाजी ने कहा कि भगवान की प्रतिमा को किसी विशेष कार्य के लिए हटाने और प्रतिष्ठापित करना महत्वपूर्ण है। जो लोग प्रतिमा को हटाने और लगाने में सहयोग करते है उनका नाम अमर हो जाता है। उनके सानिध्य में पूजा अर्चना, अभिषेक और शांति धारा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। शाम के समय सामूहिक आरती और प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के रास्ते पर चलते हैं। धर्म के रास्ते पर लगातार आगे चलने से ही मनुष्य का कल्याण होता है। अस्थायी वेदी प्रतिष्ठापन समारोह व योग मंडल विधान में इंद्र प्रतिष्ठा, वेदी प्रतिष्ठा के साथ-साथ शांति धारा और जाप कराया गया। पूजन में प्रबंध समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, अनिल जैन, डॉ. मोहन लाल जैन, जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, विनीत जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, वीरेंद्र लुहाडिया, संजीव जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, अमित जैन, अनूप जैन, सुनीत जैन, संजीव जैन, पिंकी जैन, छीतरमल जैन, डॉ. सुमत चंद्र जैन, राहुल जैन, अतुल जैन, सुशील जैन, धन्यकुमार जैन सोगानी आदि थे।