फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Junction Railway Station: प्रतीक्षालय बंद, खुले प्लेटफॉर्म पर ठंड में ठिठुर रहे हैं मुसाफिर

Fri, 06 Feb 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर स्टेशन के बंद प्रतीक्षालयों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन के प्रतीक्षालय के दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी के बीच हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठिठुरते हुए रात काटनी पड़ रही है। स्टेशन के प्रतीक्षालय रात के समय बंद रहने से यात्रियों को खुले प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल बुजुर्ग यात्रियों और बच्चों को होती है।

विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि अक्सर ही रात में ट्रेनें लेट होने पर घंटों तक खुले में बैठना पड़ता है। स्टेशन पर बना प्रतीक्षालय बंद होने के कारण ठंड से बचने का कोई उचित इंतजाम नहीं है। कई यात्रियों ने बताया कि रात में अलाव या पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी नहीं मिल पाती, जिससे ठंड से हालत खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर स्टेशन के बंद प्रतीक्षालयों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में यात्री ने सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए रात के समय प्रतीक्षालयों को नियमित रूप से खोला जाए और यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें ठंड में खुले में इंतजार न करना पड़े।

इस मामले में जानकारी की गई है। स्टेशन मास्टर ने बताया है कि दिन के समय प्रतीक्षालय खुले रखे जाते हैैं, लेकिन रात के समय सुरक्षा के लिहाज से ताला लगाया जाता है, लेकिन हॉल के बाहर सूचना लिखी हुई है कि जिसे भी आवश्यकता है, वह एसएस ऑफिस में संपर्क कर सकता है। उसके लिए प्रतीक्षालय खोल दिया जाएगा।-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।

विज्ञापन

अक्सर ही हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्रतीक्षालय बंद रहता है। ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। प्लेटफाॅर्म पर ही टहलते हुए या बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।-लोकेश कुमार, स्थानीय यात्री।
रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं सिर्फ नाम की हैं। यहां प्रतीक्षालय खुलना बहुत ही दिक्कत की बात। यात्रियों को वेटिंग हॉल खुलवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है।-राजकुमार, स्थानीय यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें